बाल महाभारत प्रश्न उत्तर
बाल महाभारत कथा Class 7 Questions with Answers
Question 1.
महाभारत की रचना किसने की?Answer: महाभारत की रचना महर्षि पराशर के कीर्तिमान पुत्र वेद व्यास
ने की
Question 2.
पांडु की कितनी रानियाँ
थीं?
Answer: पांडू की तीन रानियाँ
थीं।
Question 3.
कुंती एवं माद्री के
पुत्रों के नाम लिखिए।
Answer कुंती ने, युधिष्ठिर, भीम, व अर्जुन को जन्म दिया।
नकुल व सहदेव की माँ माद्री थी।
Question 4.
धृतराष्ट्र के कितने
पुत्र थे? उनके बड़े पुत्र का नाम
लिखिए।
Answer: धृतराष्ट्र के सौ पुत्र
थे, जो कौरव कहलाए। उनके सबसे बड़े पुत्र का नाम
दुर्योधन था।
________________________________________
Question 5.
कौरवों व पांडवों को कहाँ
का राज्य मिला था?
Answer: संधि के अनुसार कौरव
हस्तिनापुर के राजा बने और पांडवों को इंद्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) का राज्य मिला
था।
________________________________________
Question 6.
पांडु के साथ उनकी कौन-सी
रानी सती हुई थी?
Answer: पांडु के साथ उनकी छोटी
रानी माद्री सती हुई।
________________________________________
Question 7.
पांडवों के बाद राज्य का
उत्तराधिकारी कौन बना?
Answer: पांडवों के बाद राज्य का
उत्तराधिकारी उनका पोता परीक्षित बना।
________________________________________
Question 8.
नदी के किनारे पर खडी
कन्या कौन थी?
Answer: नदी के किनारे खड़ी कन्या
गंगा थी।
________________________________________
Question 9.
शांतनु के सामने पत्नी
बनने के लिए गंगा ने क्या शर्त रखी थी?
Answer: गंगा ने पत्नी बनने के
लिए राजा शांतनु से शर्त रखी थी कि मैं कुछ भी करूँ, आप मुझसे कुछ नहीं कहेंगे।
________________________________________
Question 10.
अपने पुत्रों को नदी की
धारा में बहाने के बाद गंगा कहाँ जाती थी?
Answer: अपने पुत्रों को नदी की
धारा में बहाने के बाद गंगा हँसती-मुसकराती हुई शांतनु के महल में आ जाती थी।
________________________________________
Question 11.
राजा शांतनु गंगा के
द्वारा अपनी संतान को नदी के धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ क्यों नहीं बोल पाते
थे?
Answer: राजा शांतनु गंगा को
संतान को नदी की धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ इसलिए नहीं कह पाते थे, क्योंकि वे वचनबद्ध थे।
________________________________________
Question 12.
सत्यवती को देखकर राजा
शांतनु के मन में क्या इच्छा बलबती हो उठी?
Answer: सत्यवती को देखकर राजा
शांतनु के मन में उसे अपनी पत्नी बनाने की इच्छा बलबती हो उठी।
________________________________________
Question 13.
केवटराज ने सत्यवती के
विवाह के लिए क्या शर्त लगाई ?
Answer: केवटराज ने शर्त
लगाई-शांतनु की मृत्यु के बाद सत्यवती का पुत्र ही हस्तिनापुर के राज सिंहासन पर
बैठेगा।
________________________________________
Question 14.
केवटराज की प्रथम शर्त पर
देवव्रत ने क्या उत्तर दिया।
Answer: केवटराज की प्रथम शर्त
सुनकर देवव्रत ने कहा- मैं वचन देता हूँ कि मेरे पिता के बाद सत्यवती का पुत्र ही
राजा बनेगा।
________________________________________
Question 15.
चित्रांगद कौन था?
Answer: चित्रांगद सत्यवती का
बड़ा लड़का था।
________________________________________
Question 16.
चित्रांगद की मृत्यु कैसे
हुई।
Answer: चित्रांगद वीर और
स्वार्थी प्रकृति का व्यक्ति था। उसकी मृत्यु गंधर्वो के साथ युद्ध में हुई थी।
________________________________________
Question 17.
विदुर कौन थे?
Answer: विदुर विचित्र वीर्य की
रानी अंबालिका की दासी के पुत्र थे।
________________________________________
Question 18.
विदुर किस स्वभाव के
व्यक्ति थे?
Answer: विदुर धर्मशास्त्र एवं
राजनीति के पंडित थे। इनमें इनका अथाह ज्ञान था। वे क्रोध एवं अभिमान से दूर रहते
थे।
________________________________________
Question 19.
विदुर का पहला नाम क्या
था?
Answer: विदुर का पहला नाम
धर्मदेव था।
________________________________________
Question 20.
सूरसेन कौन थे?
Answer: सूरसेन यदुवंश के
लोकप्रिय राजा और श्रीकृष्ण के पितामह थे।
________________________________________
Question 21.
पृथा किसकी बेटी थी?
Answer: पृथा यदुवंश के प्रसिद्ध
राजा सूरसेन की पुत्री थी।
________________________________________
Question 22.
धर्मदेव का जन्म किसकी
कोख से हुआ था?
Answer: धर्मदेव का जन्म
विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी की कोख से हुआ था।
________________________________________
Question 23.
कर्ण का पालन-पोषण किसने
किया था?
Answer: कर्ण का लालन-पालन अधिरथ
नाम के सारथी ने किया था।
________________________________________
Question 24.
धृतराष्ट्र ने विदुर को
क्या बनाया?
Answer: धृतराष्ट्र ने विदुर को
अपना प्रधानमंत्री बनाया।
________________________________________
Question 25.
पांडु के पत्नियों का नाम
बताएँ।
answer: पांडु की दो पत्नियाँ थीं
– कुंती व माद्री।
________________________________________
Question 26.
दुर्योधन भीम से ईर्ष्या
क्यों करता था?
Answer: दुर्योधन भीम से ईर्ष्या
इसलिए करता था, क्योंकि भीम दुर्योधन से
अधिक ताकतवर था।
________________________________________
Question 27.
पांडव कितने भाई थे? उनके नाम बताइए।
Answer: पांडव पाँच भाई थे-
युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव।
________________________________________
Question 28.
धृतराष्ट्र के कितने
पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?
Answer: धृतराष्ट्र के सौ पुत्र
थे। वे कौरव कहलाते थे।
________________________________________
Question 29.
कौरव-पांडव किससे अस्त्र
विद्या सीखने लगे।
Answer: कौरव-पांडव कृपाचार्य से
अस्त्र-विद्या सीखने लगे।
________________________________________
Question 30.
भीम को मारने के लिए
कौरवों ने क्या फ़ैसला किया?
Answer: भीम को मारने के लिए
कौरवों ने गंगा में डूबो कर मारने का फैसला किया।
________________________________________
Question 31.
भीम पर विष का क्या असर
हुआ?
Answer: भीम को बेहोशी आ गई और वह
गंगा के किनारे गिर पड़ा।
________________________________________
Question 32.
पांडवों और कुंती की खुशी
का कारण क्या था?
Answer: भीम झूमता-झामता जिंदा
चला आ रहा था। अतः उसे देखकर पांडवों और कुंती को काफ़ी प्रसन्नता हुई।
________________________________________
Question 33.
कंती ने अपनी चिंता किसके
सामने प्रकट की?
Answer: कुंती ने अपनी चिंता विदुर
के सामने प्रकट की।
________________________________________
Question 34.
पांडवों ने किन-किन
गुरुओं से अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा पाई ?
Answer: पांडवों ने पहले
कृपाचार्य से और बाद में द्रोणाचार्य से शिक्षा पाई थी।
________________________________________
Question 35.
क्या देखकर दुर्योधन का
मन ईर्ष्या-द्वेष से जलने लगा?
Answer: अर्जुन की धनुष विद्या का
कमाल और चतुरता देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या और द्वेष से जलने लगा।
________________________________________
Question 36.
कर्ण को लाचार देखकर
दुर्योधन ने उसके लिए क्या किया?
Answer: दुर्योधन ने कर्ण को अपने
पितामह और धृतराष्ट्र की अनुमति से कर्ण को अंग देश का राजा बना दिया।
________________________________________
Question 37.
आचार्य द्रोण कौन थे?
Answer: आचार्य द्रोण महर्षि
भारद्वाज के पुत्र थे।
________________________________________
Question 38.
उनकी किसके साथ गहरी
मित्रता थी?
Answer: द्रुपद और द्रोण में गहरी
मित्रता थी।
Question 39.
द्रोणाचार्य का किसके साथ
विवाह हुआ था?
Answer: द्रोणाचार्य का विवाह
कृपाचार्य की बहन के साथ हुआ था।
________________________________________
Question 40.
परशुराम अपनी संपत्ति
गरीब ब्राह्मणों को दान में क्यों दे रहे थे?
Answer: वन-गमन के उद्देश्य से
परशुराम अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाँट रहे थे।
________________________________________
Question 41.
शिक्षा पूरी होने पर
द्रोण ने अर्जुन से गुरु-दक्षिणा में क्या माँगा?
Answer: शिक्षा पूरी होने पर
द्रोण ने अर्जुन से गुरु दक्षिणा के रूप में पांचाल-राज को कैद कर लाने के लिए
कहा।
________________________________________
Question 42.
द्रुपद ने द्रोण के साथ
कैसा व्यवहार किया?
Answer: द्रुपद ने सत्ता के मद
में द्रोण का अपमान किया।
________________________________________
Question 43.
द्रुपद के पुत्र व पुत्री
के नाम बताएँ?
Answer: पुत्र का नाम
धृष्टद्युम्न तथा पुत्री का नाम द्रौपदी था।
________________________________________
Question
44.
दुर्योधन की ईर्ष्या क्यों बढ़ती जा रही थी?
Answer:
भीम की शारीरिक
शक्ति और अर्जुन की युद्धकला को देखकर दुर्योधन की ईर्ष्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा
रही थी।
________________________________________
Question
45.
दुर्योधन को कुमंत्रणा कौन-कौन दे रहे थे?
Answer:
पांडवों का विनाश
करने के लिए मामा शकुनि तथा कर्ण दुर्योधन को कुमंत्रणा दे रहे थे।
________________________________________
Question
46.
धृतराष्ट्र का स्वभाव कैसा था?
Answer:
यद्यपि
धृतराष्ट्र बुद्धिमान थे पर वे दृढ़ निश्चयी नहीं थे।
________________________________________
Question
47.
पुरोचन पांडवों को कहाँ ले गए?
Answer:
पुरोचन पांडवों
को लाख से बने भवन में ले गए।
________________________________________
Question
48.
वारणावत को जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को किस प्रकार
सावधान किया?
Answer:
वारणावत जाते समय
विदुर ने युधिष्ठिर को दुर्योधन के षड्यंत्र तथा उससे बचने का उपाय गूढ भाषा में
अवगत करवाकर सचेत कर दिया था।
________________________________________
Question
49.
विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर क्या किया?
Answer:
विदुर द्वारा
भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर एक सुरंग बना दी जिससे पांडव बाहर निकल सकें।
________________________________________
Question
50.
पांडव एकचक्रा नगरी में किस रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे?
Answer:
पांडव एकचक्रा
नगरी में ब्राह्मणों के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे।
________________________________________
Question
51.
किसके स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी?
Answer:
पांचाल नरेश की
पुत्री द्रौपदी के स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी।
________________________________________
Question
52.
पंचाल देश में पांडव किस तरह रहते थे?
Answer:
पंचाल देश में
पांडव ब्राह्मणों के वेश में रहते थे।
________________________________________
Question
53.
पांडव कहाँ रहकर कैसे गुज़र करने लगे?
Answer:
पांडव अपनी माता
कुंती के साथ एक चक्रानगरी में भिक्षा माँगकर गुज़र करने लगे।
________________________________________
Question
54.
कर्ण ने दुर्योधन को क्या सुझाव दिया?
Answer:
कर्ण ने दुर्योधन
को सुझाव दिया कि- पांडवों की शक्ति बढ़ने से पहले ही उन पर आक्रमण कर दिया जाए।
________________________________________
Question
55.
भीष्म ने धृतराष्ट्र को क्या सुझाव दिया?
Answer:
भीष्म ने
धृतराष्ट्र को सुझाव दिया कि पांडवों के साथ संधि करके आधा राज्य उन्हें वापस दे
दिया जाए।
________________________________________
Question
56.
महाराज द्रुपद की शर्त किसने पूरी की?
Answer:
महाराज द्रुपद की
शर्त अर्जुन ने पूरी की।
________________________________________
Question
57.
विदुर को पांचाल देश क्यों भेजा गया?
Answer:
पांडवों को
द्रौपदी और कुंती के साथ आदर सहित हस्तिनापुर लाने के लिए विदुर को भेजा गया।
________________________________________
Question
58.
पांडवों की राजधानी का क्या नाम था?
Answer:
पांडवों की
राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ था।
________________________________________
Question
59.
धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में क्या देखा?
Answer:
धृष्टद्युम्न ने
कुम्हार की कुटिया में पाँचों पांडवों को तथा अग्निशिखा की भाँति एक तेजस्वी देवी
अर्थात् कुंती को देखा।
________________________________________
Question
60.
जरासंध कौन था?
Answer:
जरासंध मगध देश का
राजा था, और कंस उसका दामाद था।
________________________________________
Question
61.
नियम के अनुसार, राजसूय यज्ञ कौन करने का
अधिकारी होता था?
Answer:
जो संपूर्ण संसार
में राजाओं में पूज्य हो, वह राजा ही राजसूय यज्ञ
कर सकता था।
________________________________________
Question
62.
राजसूय यज्ञ करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने किससे सलाह ली।
Answer:
राजसूय करने की
इच्छा से युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सलाह ली।
________________________________________
Question
63.
जरासंध का वध किसने किया?
Answer:
जरासंध का वध भीम
ने किया।
________________________________________
Question
64.
राजसूय यज्ञ में किसकी अग्रपूजा की गई?
Answer:
राजसूय यज्ञ में
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा की गई।
________________________________________
Question
65.
श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम किस रूप
में जरासंध के पास पहुँचे?
Answer:
वे ब्राह्मण के
व्रती लोगों का वेश बनाकर जरासंध के पास पहुंचे।
________________________________________
Question
66.
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध किसने किया?
Answer:
श्रीकृष्ण की
अग्रपूजा का विरोध शिशुपाल ने किया।
________________________________________
Question
67.
राजसूय संपन्न होने के बाद किसे राजाधिराज की पदवी मिली।
Answer:
राजसूय यज्ञ
समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी प्राप्त हुई।
________________________________________
Question
68.
युधिष्ठिर की बात पांडव भाइयों को कैसी लगी?
Answer:
युधिष्ठिर की बात
उसके भाइयों को औचित्यपूर्ण लगी।
________________________________________
Question
69.
पांडव राजसूय कर रहे हैं? यह जानकर
दुर्योधन को कैसा लगा?
Answer:
पांडवों द्वारा
राजसूय यज्ञ करना दुर्योधन को अच्छा नहीं लगा।
________________________________________
Question
70.
शकुनि ने धृतराष्ट्र को किस चीज़ के लिए बाध्य किया?
Answer:
पांडवों को चौसर
खेल में बुलाने के लिए शकुनि ने धृतराष्ट्र को बाध्य किया।
________________________________________
Question
71.
विदुर पांडवों के पास किस चीज़ का निमंत्रण देने गए थे?
Answer:
हस्तिनापुर में
चौसर के खेल में भाग लेने के लिए विदुर पांडवों के पास निमंत्रण देने गए थे।
________________________________________
Question
72.
दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह किसे खिलाया।
Answer:
दुर्योधन ने चौसर
में अपनी जगह मामा शकुनि को खेलाया।
________________________________________
Question
73.
राजवंशों की नीति के अनुसार खेल का नियम क्या है?
Answer:
राजवंशों की नीति
के अनुसार किसी खेल के लिए निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया जाता था।
________________________________________
Question
74.
अंत में शकुनि ने युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए
कहा?
Answer:
अंत में शकुनि ने
द्रौपदी को दाँव पर लगाने के लिए कहा।
________________________________________
Question
75.
दुर्योधन ने दुःशासन को क्या आदेश दिया?
Answer:
दुर्योधन ने
दुःशासन से कहा यह सारथी भीम से भयभीत लगता है तुम्ही जाकर उस अभिमानी द्रौपदी को
उठाकर ले आओ।
________________________________________
Question
76.
धृतराष्ट्र का कौन-सा पुत्र द्रौपदी को दाँव पर लगाने की
बात पर संतप्त हो उठा?
Answer:
धृतराष्ट्र का
छोटा पुत्र युयुत्सु संतप्त हो उठा।
________________________________________
Question
77.
दुर्योधन ने विदुर को क्या आदेश दिया?
Answer:
दुर्योधन ने
विदुर को कहा आप तुरंत रनिवास में जाएँ और द्रौपदी को यहाँ लाएँ।
________________________________________
Question
78.
धृतराष्ट्र ने पांडवों को कैसे शांत किया?
Answer:
धृतराष्ट्र ने
पांडवों को जुए में हारा राज्य व संपत्ति लौटाकर पांडवों को शांत किया।
________________________________________
Question
79.
धृतराष्ट्र की विनती पर पांडवों ने क्या किया?
Answer:
धृतराष्ट्र की
विनती पर पांडव द्रौपदी तथा कुंती के साथ इंद्रप्रस्थ चले गए।
________________________________________
Question
80.
दूसरी बार खेल में हारने के बाद युधिष्ठिर ने क्या किया?
Answer:
दूसरी बार खेल
में हारने के बाद पांडव अपनी शर्त के अनुसार वन में चले गए।
________________________________________
Question
81.
जब पांडव वन की ओर जाने लगे तब धृतराष्ट्र ने विदुर को
बुलाकर क्या पूछा?
Answer:
धृतराष्ट्र ने
विदुर से पूछा पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे वन की ओर जा रहे हैं।
________________________________________
Question
82.
विदुर ने द्रौपदी की दशा के बारे में क्या बताया?
Answer:
विदुर ने बताया
कि द्रौपदी ने बालों को बिखेरकर मुँह ढक रखा है और रोती हुई जा रही है।
________________________________________
Question
83.
महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट कहाँ हुई?
Answer:
महर्षि मैत्रेय
की युधिष्ठिर से भेंट काम्यक वन में हुई।
________________________________________
Question
84.
पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ वन में कौन-कौन आए थे?
Answer:
पांडवों से मिलने
श्रीकृष्ण के साथ कैकेय भोज और वृष्टि जाति के लोग, चेदिराज
धृष्टकेतु आदि वन गए थे।
________________________________________
Question
85.
भीम को बगीचे के बीच कौन लेटा मिला?
Answer:
भीम को बगीचे के
बीच एक विशालकाय बंदर रास्ता रोककर लेटा हुआ मिला।
________________________________________
Question
86.
बंदर ने अपनी क्या असमर्थता जताई?
Answer:
बंदर ने असमर्थता
जताते हुए कहा-“मैं बूढ़ा हूँ मुश्किल से उठ-बैठ सकता हूँ।”
________________________________________
Question
87.
दुर्योधन की चापलूसी कौन करते थे?
Answer:
कर्ण और शकुनी
दुर्योधन की चापलूसी करते थे।
________________________________________
Question
88.
चौपायों की गणना का काम किसका होता था?
Answer:
चौपायों की गणना
का काम राजकुमारों का होता था।
________________________________________
Question
89.
दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से कितनी दूरी
पर था?
Answer:
दुर्योधन के डेरे
का स्थान पांडवों के आश्रम से चार कोस दूरी पर था।
________________________________________
Question
90.
आश्रम के समीप जलाशय के तट पर और किसने डेरा डाल रखा था?
Answer:
आश्रम के निकट
जलाशय के तट पर गंधर्वराज चित्रसेन ने अपना डेरा डाल रखा था।
________________________________________
Question
91.
जलाशय के समीप किस-किसमें युद्ध हुआ?
Answer:
जलाशय के समीप
गंधर्वराज चित्रसेन और कौरवों की सेनाओं में युद्ध हुआ। इसमें कर्ण और दुर्योधन
पराजित हो गए।
________________________________________
Question
92.
युधिष्ठिर ने नकुल से पेड़ पर चढ़कर क्या देखने को कहा?
Answer:
नकुल ने पेड़ पर
चढ़कर कोई जलाशय या नदी देखने को कहा।
________________________________________
Question
93.
युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने किसे भेजा?
Answer:
युधिष्ठिर ने
सबसे पहले पानी लाने के लिए नकुल को भेजा।
________________________________________
Question
94.
पानी पीने के बाद चारों भाइयों के साथ क्या घटना घटी?
Answer:
पानी पीने के बाद
चारों भाई मूर्च्छित होकर गिए गए।
________________________________________
Question
95.
युधिष्ठिर कहाँ जा पहुँचे?
Answer:
युधिष्ठिर उसी
विषैले सरोवर के समीप जा पहुँचे जहाँ उनके चारों भाई मृत अवस्था में पड़े थे।
________________________________________
Question
96.
यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर ने क्या कहा?
Answer:
यक्ष की बात
मानकर युधिष्ठिर बोले- आप प्रश्न पूछ सकते हैं।
________________________________________
Question
97.
यक्ष के प्रश्न कि मनुष्य का साथ कौन देता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?
Answer:
धैर्य
________________________________________
Question
98.
विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?
Answer:
विदया।
________________________________________
Question
99.
यक्ष ने युधिष्ठिर से कितने प्रश्न किए।
Answer:
यक्ष ने
युधिष्ठिर से पंद्रह प्रश्न किए।
________________________________________
Question
100.
घास से भी छोटी वस्तु किसे बताया गया है?
Answer:
चिंता को।
________________________________________
Question
101.
विराट के दरबार में युधिष्ठिर को कौन-सा काम सौंपा गया था?
Answer:
कंक के नाम से
विराट के दरबारी बन गए और राजा के साथ चौपर खेलकर दिन बिताने लगे।
________________________________________
Question
102.
भीम को क्या काम मिला?
Answer:
भीम को रोसइयों
का मुखिया बनाया गया। वे बल्लभ के रूप में काम करने लगे।
________________________________________
Question
103.
कीचक का वध किसने किया?
Answer:
कीचक का वध भीम
ने किया।
________________________________________
Question
104.
सुशर्मा को किस ओर आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई?
Answer:
सुशर्मा को
मत्स्य राज्य पर दक्षिण की ओर से आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई।
________________________________________
Question
105.
अर्जुन ने राजकुमार का हौसला बढ़ाते हुए क्या कहा?
Answer:
अर्जुन ने
राजकुमार उत्तर का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राजकुमार! घबराओ नहीं। तुम सिर्फ
घोड़ों की रास सँभालो।
________________________________________
Question
106.
भीष्म ने दुर्योधन के समय के बारे में क्या बताया?
Answer:
भीष्म ने बताया
कि प्रतिज्ञा का समय कल ही पूर्ण हो चुका है।
________________________________________
Question
107.
क्या बात सुनकर विराट चौंक पड़े?
Answer:
जब राजा विराट को
पता चला कि राजकुमार उत्तर कौरवों से लड़ने गए हैं तो वे चौंक पड़े।
________________________________________
Question
108.
अर्जुन ने किन-किन महारथियों को हराया?
Answer:
अर्जुन ने कर्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा तथा दुर्योधन
जैसे महारथियों को हराया।
________________________________________
Question
109.
तेरहवाँ वर्ष पूरा होने पर पांडव जाकर कहाँ रहने लगे?
Answer:
तेरहवाँ वर्ष
पूरा होने के बाद पांडव विराट की राजधानी छोड़कर उपप्लव्य नगर में रहने लगे।
________________________________________
Question
110.
सर्वप्रथम वहाँ क्या कार्य सम्पन्न हुआ।
Answer:
सर्वप्रथम वहाँ
अभिमन्यु के साथ उत्तरा का विवाह हुआ।
________________________________________
Question
111.
श्रीकृष्ण ने संधि के लिए क्या तरीका सुझाया?
Answer:
श्रीकृष्ण ने
दुर्योधन के पास एक व्यक्ति को दूत बनाकर भेजने का सुझाव बताया।
________________________________________
Question
112.
पितामह भीष्म ने दुर्योधन को क्या बात समझाई ?
Answer:
पितामह भीष्म ने
दुर्योधन को समझाया कि प्रतिज्ञा का समय कल पूरा हो चुका है। तुम्हारी गणना में
कुछ भूल हुई है।
________________________________________
Question
113.
श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम किसे सौंपा?
Answer:
श्रीकृष्ण ने
हस्तिनापुर दूत भेजने का काम द्रुपदराज को सौंपा।
________________________________________
Question
114.
श्रीकृष्ण ने पहले किसे देखा?
Answer:
श्रीकृष्ण ने
पहले अर्जुन को देखा।
________________________________________
Question
115.
उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने कितनी सेना इकट्ठी की?
Answer:
उपप्लव्य में
रहकर पांडवों ने अपने मित्र शासकों को संदेश भेजकर उनकी मदद से कोई सात अक्षौहिणी
सेना इकट्ठी कर ली।
________________________________________
Question
116.
युधिष्ठिर की तरफ़ से कौन दूत बनकर धृतराष्ट्र की सभा में
गए?
Answer:
पंचाल नरेश के
पुरोहित युधिष्ठिर के दूत बनकर हस्तिनापुर गए।
________________________________________
Question
117.
युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास क्या संदेश भेजा?
Answer:
युधिष्ठिर ने
धृतराष्ट्र के पास संदेश भेजा कि पांडव संधि के अनुसार अपना हिस्सा चाहते हैं।
________________________________________
Question
118.
धृतराष्ट्र ने किसे अपना दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा?
Answer:
धृतराष्ट्र ने
संजय को दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा।
________________________________________
Question
119.
श्रीकृष्ण किस उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे?
Answer:
श्रीकृष्ण शांति
वार्तालाप करने के उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे।
________________________________________
Question
120.
दुःशासन का भवन कैसा था?
Answer:
दुःशासन का भवन
दुर्योधन के भवन से अधिक ऊँचा और सुंदर था।
________________________________________
Question
121.
रास्ते में श्रीकृष्ण ने कहाँ रात का विश्राम किया?
Answer:
रास्ते में
श्रीकृष्ण ने कुशस्थल नामक स्थान पर एक रात को विश्राम किया।
________________________________________
Question
122.
भीष्म के सेनापति बनने पर कर्ण ने क्या निर्णय लिया?
Answer:
कर्ण ने निर्णय
लिया कि भीष्म के मारे जाने के बाद वह युद्धभूमि में प्रवेश करेगा और केवल अर्जुन
को ही मारेगा।
________________________________________
Question
123.
कौरवों के सेनापति कौन थे?
Answer:
कौरवों के
सेनापति पितामह भीष्म थे।
________________________________________
Question
124.
पांडव की सेना को कितने हिस्सों में बाँटा गया?
Answer:
पांडवों की सेना
को सात हिस्सों में बाँटा गया।
________________________________________
Question
125.
कौरव सेना के पहले सेनापति कौन बने?
Answer:
कौरव सेना के
पहले सेनापति भीष्म पितामह बने।
________________________________________
Question
126.
अर्जुन के भ्रम को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध के
मैदान में क्या किया?
Answer:
अर्जुन के भ्रम
को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध क्षेत्र में कर्म योग का उपदेश दिया।
________________________________________
Question
127.
भीष्म के नेतृत्व में कौरवों ने कितने दिनों तक युद्ध किया?
Answer:
भीष्म के नेतृत्व
में कौरवों ने 10 दिनों तक युद्ध किया।
________________________________________
Question
128.
पांडवों ने अपनी सेना का सेनापति किसे बनाया?
Answer:
पांडवों ने अपनी
सेना का सेनापति कुमार धृष्टद्युम्न को बनाया।
________________________________________
Question
129.
कर्ण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति किसे बनाया गया?
Answer:
कर्ण की मृत्यु
के बाद कौरवों ने अपना सेनापति शल्य को बनाया।
________________________________________
Question
130.
महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला?
Answer:
महाभारत का युद्ध
अठारह दिनों तक चला।
________________________________________
Question
131.
पहले दिन की लड़ाई के बाद घबराहट में पांडव किसके पास गए?
Answer:
पहले दिन लड़ाई
के बाद पांडव घबराहट में श्रीकृष्ण के पास गए।
________________________________________
Question
132.
कौरवों की सेना में सबसे आगे कौन था?
Answer:
कौरवों की सेना
में सबसे आगे दुःशासन था।
________________________________________
Question
133.
दूसरे दिन युद्ध की व्यूह-रचना किसने की?
Answer:
दूसरे दिन के
युद्ध की व्यूह रचना धृष्टद्युम्न ने किया था।
________________________________________
Question
134.
कौरवों के सेना में तीन वीर कौन थे जो अर्जुन की मुकाबला कर
सकते थे।
Answer:
भीष्म, द्रोण और कर्ण ही अर्जुन का मुकाबला कर सकते थे।
________________________________________
Question
135.
पहले दिन के युद्ध का परिणाम क्या निकला?
Answer:
पहले दिन के
युद्ध में पांडव काफ़ी डर गए।
________________________________________
Question
136.
चौथे दिन की लड़ाई में कौन मारा गया?
Answer:
चौथे दिन के युद्ध
में शल्य का पुत्र एवं दुर्योधन के आठ भाई मारे गए।
________________________________________
Question
137.
भीम का पुत्र कौन था?
Answer:
भीम का पुत्र
घटोत्कच था।
________________________________________
Question
138.
पाँचवें दिन के युद्ध की क्या विशेषता रही?
Answer:
पाँचवें दिन के
युद्ध में अर्जुन ने कौरवों के हजारों सैनिक मारे ।
________________________________________
Question
139.
कुरुक्षेत्र मैदान में का आँखों देखा हाल धृतराष्ट्र को कौन
सुनाता था?
Answer:
कुरुक्षेत्र के
युद्ध मैदान का आँखों देखा हाल धृतराष्ट्र को संजय सुनाता था।
________________________________________
Question
140.
सातवें दिन के युद्ध की क्या विशेषता थी?
Answer:
सातवें दिन के
युद्ध की यह विशेषता थी कि वह एक स्थान पर केंद्रित न रहकर अनेक मोर्चों पर लड़ा
जा रहा था।
________________________________________
Question
141.
सातवें दिन के युद्ध में किसकी मृत्यु हुई?
Answer:
सातवें दिन के
युद्ध में कुमार शंख की मृत्यु हुई।
________________________________________
Question
142.
आठवें दिन के युद्ध में भीम ने क्या किया?
Answer:
आठवें दिन युद्ध
में भीम ने धृतराष्ट्र के आठ बेटों को मार गिराया।
________________________________________
Question
143.
आठवें दिन के युद्ध में अर्जुन का कौन-सा पुत्र मारा गया?
Answer:
आठवें दिन अर्जुन
का वीर पुत्र इरावान, जो नागकन्या से पैदा हुआ
था, उसका वध हो गया।
________________________________________
Question
144.
दसवें दिन के युद्ध में अर्जुन ने किसकी आड़ लेकर किस पर
तीर बरसाए?
Answer:
अर्जुन ने शिखंडी
की आड़ लेकर भीष्म पितामह पर तीर बरसाए।
________________________________________
Question
145.
भीष्म ने अर्जुन पर क्या चलाया?
Answer:
भीष्म ने अर्जुन
पर शक्ति अस्त्र चलाया।
________________________________________
Question
146.
भीष्म का शरीर भूमि से क्यों नहीं लगा?
Answer:
भीष्म के सारे
शरीर से बाण प्रवेश किए हए थे, अतः भीष्म का शरीर बाणों
पर टिककर भूमि से ऊपर ही अड़ा रहा।
________________________________________
Question
147.
भीष्म ने अपना शरीर कब त्यागा?
Answer:
भीष्म ने शरीर
त्यागने का उचित समय सूर्य नारायण के उत्तरायण होने पर था।
________________________________________
Question
148.
भीष्म के बाद किसे सेनापति बनाया गया?
Answer:
भीष्म के बाद
द्रोणाचार्य को सेनापति बनाया गया।
________________________________________
Question
149.
दुर्योधन ने अर्जुन को युद्ध क्षेत्र से दूर ले जाने का
निर्णय क्यों किया?
Answer:
दुर्योधन ने
अर्जुन को रण क्षेत्र से दूर ले जाने का निर्णय इसलिए किया ताकि युधिष्ठिर को बंदी
बना सके।
________________________________________
Question
150.
बारहवें दिन युद्ध में क्या अफवाह फैल गई?
Answer:
बारहवें दिन के
युद्ध में यह अफवाह फैल गई कि भगदत्त के हाथी ने भीम को मार गिराया।
________________________________________
Question
151.
अर्जुन उस समय कहाँ किससे लड़ रहा था?
Answer:
अर्जुन उस समय
दूर जाकर संशप्तकों से लड़ रहा था।
________________________________________
Question
152.
अर्जुन ने भगदत्त का क्या हाल कर दिया?
Answer:
अर्जुन ने भगदत्त
के नाजुक स्थानों पर बाण चला कर उन्हें बेध डाला, उसकी रेशमी पट्टी
काट डाली।
________________________________________
Question
153.
अर्जुन द्वारा छोड़े गए बाणों से शकुनि के कौन-कौन भाई मारे
गए?
Answer:
अर्जुन द्वारा
छोड़े गए बाणों से शकुनि के दो भाई कृषक तथा अचक मारे गए।
________________________________________
Question
154.
तेरहवें दिन किस-किस में युद्ध छिड़ गया?
Answer:
तेरहवें दिन
अर्जुन और सशंप्तकों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया।
________________________________________
Question
155.
द्रोणाचार्य ने किसकी रचना की?
Answer:
द्रोणाचार्य ने
कौरव-सेना से चक्रव्यूह की रचना की।
________________________________________
Question
156.
अभिमन्यु किसका पुत्र था?
Answer:
अभिमन्यु
अर्जुन-सुभद्रा का पुत्र था।
________________________________________
Question
157.
चक्रव्यूह के बारे में अभिमन्यु क्या जानता था?
Answer:
अभिमन्यु
चक्रव्यूह में प्रवेश करना तो जानता था, पर निकलना नहीं जानता था।
________________________________________
Question
158.
भीम ने अभिमन्यु को क्या विश्वास दिलाया?
Answer:
भीम ने अभिमन्यु
को विश्वास दिलाया कि मैं तुम्हारे पीछे चलूँगा तथा साथ में अन्य कई योद्धा होंगे।
________________________________________
Question
159.
धृष्टद्युम्न ने क्या चलाकी की?
Answer:
धृष्टद्युम्न ने
द्रोणाचार्य पर आक्रमण करके जयद्रथ की रक्षा के लिए जाने से रोके रखा।
________________________________________
Question
160.
सात्यकि पर किसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी?
Answer:
सात्यकि पर
युधिष्ठिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।
________________________________________
Question
161.
आचार्य द्रोण का क्या संकल्प था?
Answer:
उनका संकल्प था
युधिष्ठिर को जिंदा पकड़ना।
________________________________________
Question
162.
अर्जुन ने बाण चलाकर भूरिश्रवा की भुजा क्यों काट दी?
Answer:
क्योंकि सात्यकि
अचेत घायल अवस्था में ज़मीन पर गिरा पड़ा था और भूरिश्रवा उस पर वार करने के लिए
उद्यत था।
________________________________________
Question
163.
किस बालक के वध पर कौरवों ने विजयोत्सव मनाया था?
Answer:
अभिमन्यु के वध
पर कौरवों ने विजयोत्सव मनाया था।
________________________________________
Question
164.
जयद्रथ का कटा सिर कहाँ जाकर गिर?
Answer:
जयद्रथ का कटा
सिर उसके वृद्ध पिता वृद्धक्षत्र की गोद में जाकर गिरा।
________________________________________
Question
165.
द्रोण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना?
Answer:
द्रोण की मृत्यु
के बाद कौरवों का सेनापति कर्ण बना।
________________________________________
Question
166.
दुःशासन को किसने और कैसे मारा?
Answer:
दुःशासन को भीम
ने मारा। भीम ने एक ही धक्के में उसे ज़मीन पर गिरा दिया और उसका एक-एक अंग तोड़-मरोड़
डाला।
________________________________________
Question
167.
भीम का डरावना रूप देखकर कौन कॉपने लगा।
Answer:
भीम का डरावना
रूप देखकर कर्ण का शरीर थर-थर काँपने लगा।
________________________________________
Question
168.
कर्ण किस बात से घबरा गया?
Answer:
जब कर्ण के रथ का
बाईं ओर का पहिया धरती में धंस गया, तब कर्ण घबरा गया।
________________________________________
Question
169.
महाराज शल्य की मृत्यु किसके हाथों हुई?
Answer:
महाराज शल्य की
मृत्यु युधिष्ठिर के हाथों हुई।
________________________________________
Question
170.
शकुनि का वध किसने किया?
Answer:
शकुनि का वध
सहदेव ने किया।
________________________________________
Question
171.
अश्वत्थामा ने घायल दुर्योधन के सामने क्या प्रतिज्ञा ली?
Answer:
अश्वत्थामा ने
जलाशय के पास घायल दुर्योधन के सामने प्रतिज्ञा की कि वह आज ही रात पांडवों को
बरबाद करके रहेगा।
________________________________________
Question
172.
अश्वत्थामा के मस्तिष्क से क्या बात नहीं निकल पा रही थी?
Answer:
उसके पिता
द्रोणाचार्य को मारने के लिए पांडवों ने जो कुचक्र रचा, वह अश्वत्थामा के मस्तिष्क से नहीं निकल पा रहा था।
________________________________________
Question
173.
कृपाचार्य ने किस बात को अधर्म बताया?
Answer:
कृपाचार्य ने
सोते हुए व्यक्ति को मारने को अधर्म बताया।
________________________________________
Question
174.
विलाप करती द्रौपदी ने पांडवों से क्या कहा?
Answer:
शोक विह्वल
द्रौपदी युधिष्ठिर के पास आकर कातर स्वर में बोली- इस पापी अश्वत्थामा का वध अवश्य
किया जाए।
________________________________________
Question
175.
अश्वत्थामा को किसने पराजित किया?
Answer:
अश्वत्थामा को
भीम ने पराजित किया।
________________________________________
Question
176.
उत्तरा कौन थी? उसके पुत्र का क्या नाम
था?
Answer:
उत्तरा अभिमन्यु
की पत्नी थी। उसके पुत्र का नाम परीक्षित था,
जो पांडवों के
वंश का एक मात्र चिह्न बच गया था।
________________________________________
Question
177.
धृतराष्ट्र ने किसको अपने पास बुलाया?
Answer:
धृतराष्ट्र ने
भीम को अपने पास बुलाया।
________________________________________
Question
178.
धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से किस बात की अनुमति चाहते थे?
Answer:
धृतराष्ट्र
युधिष्ठिर से जंगल जाकर तपस्या करने की अनुमति चाहते थे।
________________________________________
Question
179.
राज सँभालने से पूर्व युधिष्ठिर युद्धभूमि क्यों गए?
Answer:
शासन सूत्र
सँभालने से पहले युधिष्ठिर युद्धभूमि में शर-शय्या पर पड़े, भीष्म पितामह से आशीर्वाद लेने गए।
________________________________________
Question
180.
युधिष्ठिर ने अपने भाइयों को क्या आज्ञा दे रखी थी?
Answer:
युधिष्ठिर ने
अपने भाइयों को आज्ञा दे रखी थी कि राजा धृतराष्ट्र को किसी तरह का कष्ट न पहुँचने
पाए।
________________________________________
Question
181.
धृतराष्ट्र पांडवों के साथ कैसा व्यवहार करते थे?
Answer:
धृतराष्ट्र
पांडवों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार किया करते थे।
________________________________________
Question
182.
भीम का व्यवहार धृतराष्ट्र व गांधारी के प्रति कैसा था?
Answer:
भीम सेन
धृतराष्ट्र और गांधारी को कभी-कभी ऐसी बातें कह देता था जिससे उनके दिल को ठेस
पहुँच जाती थी।
________________________________________
Question
183.
महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने कितने वर्षों तक
द्वारिका में शासन किया?
Answer:
महाभारत की
समाप्ति के बाद श्रीकृष्ण ने चालीस वर्षों तक द्वारिका में राज्य किया।
________________________________________
Question
184.
बलराम को अपना शरीर क्यों त्यागना पड़ा?
Answer:
अपने यदुवंश का
अंत होते देखकर वे बहुत दुखी हुए, इसलिए उन्होंने वहीं
समाधि पर बैठकर अपने शरीर का त्याग कर दिया।
________________________________________
Question
185.
यदुवंश का पतन क्यों हुआ?
Answer:
आपसी फूट के कारण
यदुवंश का नाश हुआ।
________________________________________
Question
186.
शिकारी ने श्रीकृष्ण को क्या समझाया?
Answer:
शिकारी ने
श्रीकृष्ण को दूर से एक हिरन समझा।