PWT-2 परीक्षा 2021 विषय -हिंदी कक्षा -7
PWT-2 परीक्षा 2021 विषय -हिंदी कक्षा -7
(हल प्रश्न पत्र )
विषय -हिंदी समय- 90मिनिट पूर्णांक-40
सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है|
प्रश्न न.1- निम्न लिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर वस्तुनिष्ठ
प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
सदाचारी व्यक्ति अपने
काम से बड़े बनते हैं। दुराचारी व्यक्ति दूसरों के काम में बाधाएँ उत्पन्न करके
बड़प्पन बटोरना चाहते हैं। लेकिन एक न एक दिन उनकी कलई खुल जाती है। उनके अनुचित
कार्य उनको कहीं का नहीं छोड़ते। इतना होने पर भी वे बेशर्म होकर अच्छे लोगों की
बुराई करने में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं। किसी की प्रशंसा सुनना उनके कानों
को अच्छा नहीं लगता। इतने ही परिश्रम से यदि वे अच्छे कार्य करें, तो वे भी अच्छे आदमी बन सकते हैं, सम्मान पा सकते हैं।
परन्तु वे अपनी आदत से मजबूर हैं, उनके मन की कुटिलता
उन्हें अच्छे काम करने से रोकती है।
सदाचारी व्यक्ति अच्छे काम करके चैन की नींद सोता है और सुखी रहता है।
दुराचारी व्यक्ति बुरे काम करके अपना सुख-चैन नष्ट करता है, अपने मन को बीमार करता है। मन की बीमारी कुछ दिनों में शरीर की भी बीमारी बन
जाती है।
(क) दुराचारी व्यक्ति किस प्रकार बड़प्पन बटोरना चाहते हैं? (सही विकल्प छाँटिए।) *
(a) अच्छे काम करके
(b) दूसरों की प्रशंसा करके
(c) दूसरों के काम में बाधाएँ उत्पन्न करके
(d) दूसरों के काम में सहयोग करके
(ख) …..दुराचारी व्यक्तियों के कानों को अच्छा नहीं लगता। (वाक्य पूरा कीजिए।) *
(a) बुरा काम करना
(b) किसी की प्रशंसा सुनना
(c) संगीत सुनना
(d) किसी के घर जाना
(ग) दुराचारी व्यक्ति अच्छे काम नहीं कर सकते, क्योंकि, ……। (सही कथन से वाक्य पूरा कीजिए।)
(a) मन की कुटिलता
उन्हें अच्छे काम करने से रोकती है।
(b) उन्हें लोग कुछ करने नहीं देते हैं।
(c) वे किसी का साथ नहीं देते हैं।
(d) वे सबको सम्मान देते हैं।
(घ) मन की बीमारी कुछ दिनों में किसकी बीमारी बन जाती है? *
(a) समाज की
(b) परिवार की
(c) राज्य की
(d) शरीर की
(ड़) “कलई खुलना’ मुहावरे का अर्थ है *
(a) कलई उतरना
(b) असलियत का पता चलना
(c) भेद प्रकट न करना
(d) चमकना
प्रश्न न.2- निम्न लिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर वस्तुनिष्ठ
प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
धरती के आँचल में सजी
सँवरी हैं स्वर्ण रश्मियाँ,
खेतों में आज बिखरा है सोना
जिसे देख कर महका
कृषक मन का कोना-कोना।
किया धरती का सोलह-सिंगार
चमचमाते नयन बार-बार,
धानी चुनर में मोती सजे हैं
ढोल, ताशे और बाजे बजे हैं
दिल की वीणा के झंकृत हैं तार
झूमें-गाएँ सबके मन बार-बार।
हुए आँखों में सब सपने साकार
फिर से जागी हैं उम्मीदें हजार।
नयन शब्द का पर्यायवाची
शब्द है
आखं
हाथ
पैर
अंगुलिया
खेतों में क्या बिखरा
हुआ है? *
सोने के समान चमकती हुई फसल
चाँदी
घास फूस
खाली है
किसान के नयन क्यों
चमचमाते हैं? *
कोई मेहमान घर आया है
धुप ज्यादा है
हरी भरी फसल खेत में जो मोती के समान चमक रही है
बारिश के कारण
सबके मन क्यों झूम और गा
रहे हैं?
उनके सपने साकार होने की उम्मीद जगी है
कोई त्यौहार आया है
बारिश आई है
इनमे से कोई नही
इस कविता में किसने सोलह
श्रृंगार किए है ?
महिला ने
लडकी ने
धरती ने
इनमे से कोई नही
वसंत पुस्तक के प्रश्न
पापा खो गए पाठ के लेखक
का नाम इनमें से कौन-सा है?
शिवप्रसाद सिंह
नागार्जुन
भगवती वाजपेयी
विजय तेंदुलकर
‘चिड़िया की बच्ची’ पाठ के लेखक कौन है?
2
points
(i) प्रयाग शुक्ल
(ii) बालकृष्ण शर्मा नवीन
(iii) भवानी प्रसाद मिश्र
(iv) जैनेंद्र कुमार
‘’फ़ीस के पैसे क्या फोकट में आते हैं?’-इस पंक्ति का अर्थ क्या है? *
फ़ीस मुफ्त में आती है।
पढ़ाई मुफ्त में होनी
चाहिए।
फ़ीस के पैसे बड़ी मुश्किल से आते हैं।
फ़ीस अवश्य जमा करना
चाहिए।
शाम एक किसान पाठ में
पहाड़ को किन रूपों में दर्शाया गया है?
संध्या के रूप में
किसान के रूप में
एक पहरेदार के रूप में
एक बच्चे के रूप में
पहाड़ के चरणों में बहती
नदी किस रूप में दिखाई देती है? *
चादर के रूप में
साफ़े के रूप में
रुमाल के रूप में
किसान के धोती के रूप
में
रोहिणी ने मुरलीवाले की
बातें सुनकर क्या महसूस किया?
(i) ऐसे फेरीवाले आते-जाते रहते हैं
(ii) वह महँगा सामान बेचता है।
(iii) ऐसा स्नेही फेरीवाला पहले नहीं देखा।
(iv) मुरलीवाला अच्छा व्यवहार नहीं करता
लाल कणों का जीवन काल
कितना होता है? *
(i) दो महीने
(ii) चार महीने
(iii) छह महीने
(iv) एक साल
बाल महाभारत
किसने युधिष्ठिर को
दुर्योधन के षड्यंत्र से बचने का उपाय बताया?
विदुर ने
पितामह भीष्म ने
द्रोणाचार्य ने
कर्ण ने
अंत में शकुनि ने
युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए कहा?
भीम
नकुल
द्रोपदी
अर्जुन
जरासंध कौन था
जरासंध मगध देश का राजा
था
कंस उसका दामाद था।
उपर्युक्त दोनों
इसमें से कोई नही
ध्यानपूर्वक देखने पर
युधिष्ठिर को भवन के बारे में क्या पता चला? *
यह घर जल्दी आग
लगनेवाली चीज़ों से नही बना हुआ है।
यह घर जल्दी आग लगनेवाली चीज़ों से बना हुआ है।
यह घर पूरी तरह
सुरक्षित है|
इसमें रहने से हमे कोई
नुकसान नही पहुंचा सकता |
हिंदी व्याकरण
निम्न में से कौन सा
शब्द वर्तनी के हिसाब से सही है *
दुकान
दोकान
दूकान
दुकोन
हाथ मलना मुहावरे का
अर्थ है *
शोक मनाना
बहुत पछताना
भाग जाना
सरल काम
काम तमाम करना मुहावरे
का अर्थ है *
सब काम खत्म कर देना
मार देना
घायल कर देना
खुश कर देना
"अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गईं खेत" इसका
अर्थ है ? *
चिड़िया के खेत चुनने
पर अच्छी फ़सल नहीं होती
किसी का दिल नहीं
दुखाना चाहिए
समय बीत जाने पर पछताना व्यर्थ है।
इनमें से कोई नहीं।
वाक्य की समाप्ति पर
कौन-सा चिह्न लगता है? *
योजक चिह्न
अर्ध विराम
अल्प विराम
पूर्ण विराम।
विस्मयवाचक चिह्न है? *
!
?
,
^
संज्ञा और सर्वनाम की
विशेषता बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? *
कारक
वचन
विशेषण
क्रिया
इनमें से पुल्लिंग शब्द
है *
बकरी
गाय
भैंस
शेर