पाठ 2 तलाश

                             पाठ 2 तलाश

 

प्रश्न 1. भारत की अमरता के विषय में नेहरू जी के मन में कौन-से प्रश्न उभरते थे?

उत्तर- नेहरू जी भारत की अमरता से पूर्ण रूप से अभिभूत थे। उनके मन में निम्नलिखित प्रश्न उभरते थे-

आखिर यह भारत है क्या? अतीत में वह किस विशेषता का प्रतिनिधित्व करता था? उसने अपनी प्राचीन शक्ति को कैसे खो दिया? आज उसके पास ऐसा क्या बचा है, जिसे मज़बूत कहा जा सके तथा आधुनिक विश्व में उसका तालमेल कैसे बैठ सकता है?

प्रश्न 2. लेखक ने सिंधु घाटी की सभ्यता मोहनजोदड़ो के विषय में क्या बताया था?

उत्तर- लेखक भारत के वर्तमान को समझने के लिए उसके अतीत को जानना चाहता था। इसी दृष्टि से उसने सिंधु घाटी की सभ्यता का अध्ययन किया। उसने इसके विषय में कहा कि पाँच हजार वर्ष पूर्व निर्मित होने वाली यहाँ की सभ्यता पूर्ण विकसित थी तथा यही भारत की आधुनिक सभ्यता का आधार भी थी। यहाँ की संस्कृति एवं सभ्यता सदैव परिवर्तनशील एवं विकासशील रही है। दूसरी संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का संपर्क भी यहाँ की संस्कृति और सभ्यता को हिला नहीं सका।

प्रश्न 3. नेहरू जी के अनुसार भारत में आए विदेशी यात्रियों एवं विदेशी साहित्य के अध्ययन की क्या आवश्यकता है?

उत्तर- नेहरू जी के अनुसार भारत में आए विदेशी यात्रियों एवं अन्य विदेशी लोगों के साहित्य के अध्ययन की आवश्यकता इसलिए है, ताकि हम उनके द्वारा बताई गई भारत की विशेषताओं को जान सकें।

प्रश्न 4. नेहरू जी कुंभ के स्नान-पर्व पर हैरान क्यों हुए थे?

उत्तर- नेहरू जी को कुंभ के स्नान-पर्व को देखकर यह हैरानी होती थी कि यह पर्व सदियों से बराबर चला आ रहा है। इतने वर्षों से गंगा स्नान का महत्त्व बना हुआ है। भारत की न जाने कितनी पीढ़ियों का इस नदी के साथ निरंतर लगाव बना हुआ है। हज़ारों वर्षों से भारत के कोने-कोने से लोग यहाँ स्नान करने जाते हैं। आज भी यह आस्था एवं विश्वास गंगा के प्रति बनी हुई है।

प्रश्न 5. ‘भारत के अतीत की झाँकी’ शीर्षक के अन्त में नेहरू जी ने क्या निष्कर्ष निकाला है?

उत्तर- भारत के अतीत के अध्ययन से पंडित जवाहरलाल नेहरू बहुत ही प्रभावित हुए थे। वे इसके अध्ययन के पश्चात् इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि भारत की सभ्यता और संस्कृति चाहे कितनी ही प्राचीन क्यों न हो, किंतु उसका महत्त्व आज भी बना हुआ है। आधुनिक भारत की नींव का आधार भारत की प्राचीन संस्कृति ही है।

प्रश्न 6. लेखक के अनुसार भारत की शक्ति क्या है और उस शक्ति का पतन कब हुआ?

उत्तर- लेखक ने भारत की शक्ति उसके प्राचीन और नवीन के मध्य सामंजस्य स्थापना की तीव्र इच्छा को माना है जिसके कारण वह पुराने विचारों को सुरक्षित रख सकने के साथ-साथ नए विचारों को भी अपना सका। तकनीकी दौड़ में पिछड़ने के कारण ही भारत की शक्ति का पतन हुआ। मानसिक जड़ता और निराशा के कारण ही भारत के लोग अपने प्राचीन विचारों का महत्त्व भूल गए और नए विचारों को अपना नहीं सके। इसलिए भारत की शक्ति का पतन हुआ।

प्रश्न 7. ‘भारत की तलाश’ में लेखक ने किसे भारत की वह शक्ति बताया जो विदेशी शासक को चुनौती दे सकती है?

उत्तर-‘भारत की तलाश’ में लेखक भारतवासियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर रहा था, ताकि समय आने पर वह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष का नेतृत्व कर सके। सर्वप्रथम लेखक ने मध्यवर्ग के लोगों की ओर देखा। लेखक को लगा कि मध्यवर्ग वह वर्ग है जो अंग्रेज़ी सरकार द्वारा बनाए गए ढाँचे की उपज है। उनमें वह शक्ति एवं दृढ़ निश्चय नहीं, जो विदेशी सरकार को उखाड़ फेंके। वे अपने स्वार्थों से चिपके हुए होते हैं। फिर लेखक की दृष्टि ग्रामीण लोगों पर पड़ी। उनमें उन्हें ऐसा कुछ अनुभव हुआ जो मध्यवर्ग में नहीं था। इनमें लेखक को अपनी उम्मीद से भी अधिक मिला। उनमें वह दृढ़ता और आंतरिक शक्ति थी जो अंग्रेज़ी साम्राज्य को चुनौती दे सकती थी। कहने का तात्पर्य है कि नेहरू जी ने साधारण ग्रामीण जनता को वह शक्ति कहा जो भारत के राष्ट्रीय संघर्ष का आधार बन सकती थी।

प्रश्न 8. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत माता के स्वरूप को किन शब्दों में स्पष्ट किया?

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू किसी भी सभा में जाते तो वहाँ उनके स्वागत में लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते। नेहरू जी ने जब भारत माता के विषय में प्रश्न किया तो वे सब एक-दूसरे के मुँह की ओर देखने लगे। तब नेहरू जी ने कहा कि भारत माता भारत की मिट्टी, नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत और भारत की जनता ही है। भारत माता के स्वरूप में यहाँ रहने वाले सभी लोग आ जाते हैं। हिमालय से कन्याकुमारी तक, पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक की सीमाओं में आबद्ध यह पूरा देश भारत माता है।

प्रश्न 9. पठित पाठ के आधार पर बताइए कि भारत की विविधता कौन-कौन सी है और उनके रहते हुए भारत की एकता कैसे है?

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विभिन्न भागों में जाकर देखा तो उन्हें लगा कि भारत में अनेक विविधताएँ साक्षात् रूप में विद्यमान हैं। यहाँ के लोगों के जीवन में यह विविधता सर्वत्र देखी जा सकती है। उनके रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा, भाषा, धर्म आदि में यह विविधता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। भारत की भौगोलिक स्थिति में उसकी विविधता छुपी हुई नहीं है। कहीं बर्फ से ढका प्रदेश है तो कहीं तपता रेगिस्तान है। कहीं अत्यधिक वर्षा होती है तो कहीं एक-एक बूंद के लिए लोग तरसते हैं। इतनी विविधता होते हुए भी भारत एक है। उसकी एकता के सूत्र उसकी संस्कृति एवं सभ्यता में देखे जा सकते हैं। यहाँ विचारों की एकता ही उसकी एकता का मज़बूत आधार है।

प्रश्न 10. भारत की जन संस्कृति लेखक को कहाँ दिखाई पड़ी थी?

उत्तर- लेखक भारतीय संस्कृति के प्रति आस्थावान रहा है। उसके विविध रूपों को देखने की उनके मन में तीव्र इच्छा रही है। उन्हें भारत की जन संस्कृति के दर्शन यहाँ के रामायण एवं महाभारत तथा अन्य महान ग्रंथों में हुए। रामायण एवं महाभारत का प्रभाव देश के कोने-कोने में है। इन ग्रंथों के अनुवाद अनेक भाषाओं में हुए हैं। उन्हें विविध भाषाओं के माध्यम से मंच पर भी दिखाया गया है। अशिक्षित व्यक्ति भी इनका आनंद लेते हैं। रामायण की चौपाइयों को अनपढ़ व्यक्ति कंठस्थ ही नहीं करते, अपितु अवसर पड़ने पर प्रमाण-स्वरूप उन्हें प्रस्तुत भी करते हैं। गरीब होते हुए ग्रामीण उन्हें अपनी धरोहर के रूप में बनाए हुए हैं। जन-जन में सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1. भारत के अतीत की झाँकी’ शीर्षक पाठ में लेखक ने भारत के किस काल-इतिहास का वर्णन किया है?

(A) वर्तमानकाल का

(B) भविष्यकाल का

(C) अतीतकाल का

(D) उपरोक्त में से किसी का

उत्तर- (C) अतीतकाल का

2. लेखक भारत के अतीत के इतिहास में किस रास्ते से पहुंचा था?

(A) पूर्व से .

(B) पश्चिम से

(C) दक्षिण से

(D) उत्तर से

उत्तर-(B) पश्चिम से

3. लेखक किसे खारिज करने का साहस कर रहा था?

(A) अतीत की विरासत को .

(B) भारत के इतिहास को

(C) यहाँ के लोगों के अटूट विश्वास को

(D) भारत की संस्कृति को

उत्तर-(A) अतीत की विरासत को ।

4. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के इतिहास को किस दृष्टि से देखा था?

(A) कवि की दृष्टि से

(B) आलोचक की दृष्टि से

(C) इतिहासकार की दृष्टि से

(D) दर्शनशास्त्री की दृष्टि से

उत्तर- (B) आलोचक की दृष्टि से .

5. लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता को कितनी पुरानी बताया है?

(A) एक हज़ार वर्ष

(B) दो हज़ार वर्ष

(C) तीन हज़ार वर्ष

(D) पाँच हजार वर्ष

उत्तर- (D) पाँच हज़ार वर्ष

6. भारत का नाम ‘इंडिया’ या ‘हिंदुस्तान’ किस नदी के नाम के आधार पर पड़ा है?

(A) ब्रह्मपुत्र

(B) गंगा

(C) सिंधु

(D) यमुना

उत्तर- (C) सिंधु

7. कुंभ का स्नान किस नदी में किया जाता है?

(A) यमुना

(B) गंगा

(C) सिंधु

(D) ब्रह्मपुत्र

उत्तर- (B) गंगा

8. किस राजा ने अपने राज्यकाल में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया था?

(A) अकबर ने

(B) जयसिंह ने

(C) सम्राट अशोक ने

(D) चन्द्रगुप्त ने

उत्तर- (C) सम्राट अशोक ने

9. लेखक ने यूरोप के देशों के आगे निकलने का क्या कारण बताया?

(A) तकनीकी उन्नति

(B) धन की प्राप्ति

(C) विद्या का प्रचार-प्रसार

(D) मानवीय ताकत

उत्तर- (A) तकनीकी उन्नति

10. लेखक ने वर्तमान भारत का आधार किसे बताया है?

(A) यहाँ की जनता को

(B) प्राकृतिक साधनों को

(C) प्राचीन संस्कृति को .

(D) धर्म को

उत्तर- (C) प्राचीन संस्कृति को ।

11. यूरोप ने शक्ति प्राप्त करके क्या किया?

(A) अहंकारी बन गया

(B) आपस में लड़ने लगा

(C) एशिया के देशों पर अधिकार करना चाहा

(D) धन बटोरने लगा

उत्तर- (C) एशिया के देशों पर अधिकार करना चाहा

12. भारतीयों ने किस संकीर्ण धारणा को अपनाया था?

(A) महासागरों को पार न करना

(B) विदेशी शिक्षा को ग्रहण न करना

(C) जाति-पाति के भेदभाव को मानना

(D) बाल-विवाह

उत्तर- (A) महासागरों को पार न करना

13. भारत की संस्कृति की सबसे महान विशेषता क्या बताई गई है?

(A) प्राचीनता

(B) विशालता

(C) सामंजस्य

(D) प्रदर्शनप्रियता

उत्तर- (C) सामंजस्य

14. अंग्रेज़ी शासन में भारतीय समाज का कौन-सा वर्ग आधुनिकता की ओर बढ़ना चाहता था?

(A) निम्न वर्ग

(B) मध्य वर्ग

(C) निम्न मध्य वर्ग

(D) उच्च वर्ग

उत्तर- (B) मध्य वर्ग

.

15. भारत के वास्तविक जीवन-मूल्य नेहरू जी को कहाँ दिखाई दिए थे?

(A) मध्य वर्ग में

(B) उच्च वर्ग में

(C) नगरों में

(D) गाँवों में

उत्तर- (D) गाँवों में

16. भारत का नाम किस राजा के नाम पर रखा गया था?

(A) दुष्यंत

(B) भरत

(C) दशरथ

(D)अशोक

उत्तर- (B) भरत

17. नगरों के श्रोता कैसा भाषण सुनना चाहते थे?

(A) मधुर

(B) कर्कश

(C) दमदार

(D) उत्तेजक

उत्तर- (C) दमदार

18. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किसे भारत माता कहा था?

(A) भारत की सारी जनता को

(B) भारत के नगरों को

(C) भारत के गाँवों को ।

D) भारत के पशु-पक्षियों को

उत्तर- (A) भारत की सारी जनता को

19. एक किसान ने भारत माता किसे कहा है?

(A) धरती को

(B) जल को

(C) जंगलों को

(D) नारियों को

उत्तर- (A) धरती को

20. विभिन्न सभाओं में नेहरू जी का स्वागत लोग किस नारे से करते थे?

(A) भारत अमर रहे

(B) भारत माता की जय हो

(C) पंडित नेहरू जिंदाबाद

(D) पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे

उत्तर- (B) भारत माता की जय हो

21. भारतीयों की किस विशेषता को बड़े-से-बड़ा दुर्भाग्य भी मिटा न सका था?

(A) विनम्रता को

(B) घमण्डीपन को

(C) विद्वत्ता को

(D) परिश्रमी को

उत्तर- (A) विनम्रता को

पाठ 2 तलाश पाठ 2 तलाश Reviewed by Menaria Jamna Shankar on सितंबर 02, 2021 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.